
भा कृ अनु प-केंद्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान, कोचीन कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संस्थापित "कैशलेस अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को आगे बढ़ाने" के लिए 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भा कृ अनु प संस्थानों के बीच प्राप्त किया। यह पुरस्कार डॉ.सी.एन. रविशंकर, निदेशक, भा कृ अनु प-के मा प्रौ सं, कोचीन श्री राधा मोहन सिंह, माननीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार से 14 फरवरी 2017 को आयोजित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और भा कृ अनु प संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में प्राप्त किया। भा कृ अनु प-के मा प्रौ क सं एक सप्ताह की निर्धारित अवधि के भीतर इस लक्ष्य को हासिल किया।